हरियाणा में एक बार फिर मौसम में होगा बड़ा बदलाव, इन 3 दिनो में बरसात के आसार

चंडीगढ़ | हरियाणा में 18 मई को एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है. 18 मई को मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में जहां तेज धूल भरी आंधी चलेगी. वहीं, कुछ जिलों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम का यह बदलाव प्रदेश के सभी जिलों में देखा जा सकेगा.

barish

16 से 18 मई तक मौसम रहेगा ऐसा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 18 मई तक प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहने की संभावना है. 16 मई की दोपहर के बाद प्रदेश में मौसम में बदलाव और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है. 16 मई से 18 मई की रात के दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-vकहीं हवा और गरज के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है

19 से मौसम शुष्क, बढ़ेगा तापमान

इससे इस दौरान प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है लेकिन 19 मई से मौसम आमतौर पर फिर से शुष्क और गर्म होने की संभावना है और दिन के तापमान में वृद्धि की संभावना है.

18 को इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तरी हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 18 मई को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिलों में 18 मई को धूल भरी आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है. इन जिलों में 35 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार और चरखी दादरी के पश्चिम और दक्षिण पश्चिम जिलों के निवासियों का भी यही हाल है. आंधी और बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट है.

रात का तापमान रहा स्थिर

बीती रात भी गर्मी के लिहाज से काफी तपती रही. 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में सिर्फ 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. पंचकूला में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम 21.2 डिग्री पर पहुंच गया. सिरसा की रात सबसे गर्म रही. यहां पारा 2 डिग्री गिरने के बाद भी यहां रात का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा 26.4 डिग्री रहा. हालांकि यमुनानगर में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 2.7 डिग्री की गिरावट आई है. इसके बाद भी यहां पारा 21.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!