नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- NCR के इलाकों में अब गर्मी अपने रौद्र रूप में नजर आ रही हैं. लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर के समय तो लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो चुका है. भीषण गर्मी का प्रभाव पर्यटन स्थलों पर भी पड़ा है. लोग यहां जाने से अब परहेज करने लगे हैं.

मौसम विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज से गर्मी का सितम और ज्यादा बढ़ने वाला है क्योंकि आज से 9 अप्रैल तक राजधानी समेत एनसीआर के इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.
तापमान में होगी बढ़ोतरी
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार राजधानी के लोगों को आज से अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 10 और 11 अप्रैल को आसमान में बदल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. वर्तमान में रात के तापमान में इजाफा दर्ज़ किया जा रहा है.
आगे ऐसा रहेगा वेदर
इस विषय में जानकारी देते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आरके जेनामणि ने बताया कि आज 7 अप्रैल को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आज 10 से 12 किलोमीटर गिरफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल पूरे दिल्ली– NCR में अब गर्मी में तेजी से इजाफा होगा. अप्रैल मई और जून के तीनों महीने बेहद गर्म रह सकते हैं.