सोनीपत में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत; इन जिलों में अलर्ट जारी

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है, जहां बुधवार की सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए. जिसके बाद जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश व बूंदाबांदी हुई. इस दौरान शहर व राई क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि गिरी. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

weather barish 1

किसानों को फायदा

वहीं, किसानों के लिए भी बारिश सोना बनकर बरस रही है. दरअसल, इन दिनों किसान धान की रोपाई के लिए पौध लगाने में जुटे हुए हैं, ऐसे में उन्हें बारिश से फायदा होगा. बता दें कि, प्रदेश के 17 जिलों में आज बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जहां सोनीपत में सुबह आंधी के साथ तेज बारिश हुई और राई क्षेत्र में ओले भी गिरे. इसके अलावा, कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा भी चली है. जिसके बाद रोहतक जिले का मौसम सुहावना हो गया है.

हालांकि, बदले मौसम का फिलहाल रात्रि के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा है. बीती रात को न्यूनतम तापमान सबसे कम 22.2 डिग्री यमुनानगर के दामला में दर्ज किया गया. वहीं, कुरुक्षेत्र में अब तक की सबसे गर्म रात रही है. जिसका पारा 26.7 डिग्री दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.