हरियाणा के इन जिलों में अगले 2 घंटे के लिए बरसात का अलर्ट, अगले 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

हिसार | हरियाणा में बुधवार सुबह पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में रुक- रुक कर बारिश शुरू हो गई. आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश के 4 जिलों में अब तक 300 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है. पूरे प्रदेश में औसतन 171.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान सामान्य तौर पर 123.3 एमएम बरसात होनी चाहिए थी. इस प्रकार इस अवधि में सामान्य से 39% ज्यादा बरसात हो चुकी है.

BARISH 2

इन जिलों में सुबह 11 बजे तक बरसात का अलर्ट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार सुबह 11:00 बजे तक करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत जिलों के लिए बरसात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार कल 17 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.

18 और 19 जुलाई को भी बरसात के आसार

18 जुलाई को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत में कहीं- कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है.

19 जुलाई को यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और करनाल में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. साथ ही रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

18 जुलाई तक हरियाणा में सक्रिय रहेगा मानसून

HAU हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी दी गई कि मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टागंज, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं लगातार राज्य की ओर आने की संभावना बनी हुई है. साथ ही राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा में मानसून की सक्रियता 18 जुलाई तक बनी रहने की संभावना है.

हल्की से मध्यम बारिश के आसार

इस दौरान राज्य का मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रह सकता है. ज्यादातर क्षेत्रों में बीच- बीच में हवाओं व गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. इस कारण वातावरण में नमी की अधिकता बनी रहने की भी संभावना जताई जा रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts