Haryana Mausam News: हरियाणा में दो दिनों तक बारिश की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 17 मार्च से दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इससे दिन के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. बारिश के साथ तेज हवा चलने से गेहूं किसानों की चिंता बढ़ गई है. उन्हें डर है कि खेतों में खड़ी फसल पलट जाएगी और उन्हें नुकसान हो सकता है.

weather barish 1

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा. सभी जिलों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, बारिश और हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी.

कल से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 16 मार्च से प्रदेश में मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा. कल से दिन में बादल छाए रहेंगे. ये बदलाव 19 मार्च तक दिखाई देंगे. तीन दिनों तक बारिश और हवा का असर राज्य पर रहेगा. मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 23 मार्च से प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

यह देखे- कल का मौसम कैसा रहेगा?

किसानों को सताने लगी चिंता

बता दें कि मौजूदा समय में सरसों की फसल की कटाई हो रही है. ऐसे में अगर बारिश ज्यादा होती है तो किसानों को नुकसान सहना पड़ सकता है. गेहूं की फसल भी पकने को तैयार है. अप्रैल से गेहूं की फसल की कटाई आरंभ हो जाएगी. हरियाणा के किसानों ने भी बारिश की अपडेट को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.