हरियाणा में बारिश के साथ बरसी आफत, इस जिले में जमकर ओलावृष्टि; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है. सुबह की शुरुआत घनी धुंध के साथ होती है. धनी धुंध के कारण दृश्यता लगभग शून्य के बराबर होती है, दिन में चमचमाती धूप भी दिखाई देती है. शाम के समय ठंडी शीतल हवाओं से ठंड ज्यादा महसूस हुई है. इसके साथ ही, करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र के गांव कैमला में रात को जमकर ओले गिरे जहां कुछ देर में धरती सफेद हो गई. सोनीपत व अन्य जिलों में बारिश हुई.

Olabrishti Hailstrom Ola

हरियाणा में ओले गिरने की संभावना

IMD के अनुसार आज, हरियाणा के 17 जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. उत्तर और दक्षिण हरियाणा के कई हिस्सों में ओले भी गिर सकते है. मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और नूंह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वही अन्य जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

तापमान में आएगी गिरावट

तापमान की बात करे तो हरियाणा के हिसार जिले का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा है. तापमान में गिरावट आने और शीतल हवाएं चलने से हरियाणा में ठिठुरन बढ़ गई है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

राज्य सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा है जहां तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा, करनाल में दिन का तापमान काफी कम रहा है और फरीदाबाद में बीते 24 घंटों के भीतर 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. वही राज्य के अधिकांश जिलों दिन का तापमान 15 से 22 के बीच तापमान बना हुआ है.

आगे जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज- चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. 31 जनवरी रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में रात से मौसम बदलने से आज बारिश होगी. इसी के चलते 2 और 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. 4 फरवरी को मौसम खुश्क रहेगा और ठंडी शीतल हवाएं चलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.