हरियाणा में बारिश के साथ होगा नए साल का आगाज, इन इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई जिलों में सुबह घने कोहरे का असर दिखाई दिया, जिसके चलते विजिबिलिटी घटकर मात्र कुछ ही मीटर रह गई थी. हालांकि, दिन में सूर्य देवता के दर्शन हुए और लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली. घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों के लिए धीमी गति से वाहन चलाने की एडवाइजरी जारी की गई है.

weather barish 1

इन जिलों में दिखा कोहरे का असर

आज के मौसम की स्थिति की बात करें तो उत्तरी हरियाणा और जीटी रोड बेल्ट के इलाकों में जबरदस्त कोहरे का असर दिखाई दिया. यहां सुबह के समय गहरी धुंध छाई हुई थी. जीटी रोड बेल्ट के जिलों पंचकूला से अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में घना कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ. वाहन चालकों को यहां बड़ी मुश्किल से आगे बढ़ना पड़ रहा था.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

कोहरे के चलते लोगों को ठंड से जूझना पड़ रहा था. ऐसे मौसम को देखते हुए वाहन चालकों को लाइट जलाकर और धीमी गति से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, कल यानी रविवार को भिवानी का तापमान सबसे ज्यादा रहा जबकि हिसार का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

बूंदाबांदी की संभावना

हरियाणा में नए साल की शुरुआत बारिश के साथ हो सकता है. 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. वहीं, उत्तर हरियाणा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. 31 दिसंबर की रात से मौसम परिवर्तनशील होगा और 1 जनवरी की अल सुबह से हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र के लगभग ज्यादातर हिस्से में बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.