Haryana Weather Update: हरियाणा में शुरू होगा बारिश का दौर, यहाँ पढ़े कब तक होगी बारिश

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने जा रहा है. मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है. मौजूदा समय में अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में अगर मौसम बदलता है तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है.

weather barish 1

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 22 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 18 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव आने तथा 19- 20 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं छिटपुट बूंदाबांदी व कहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी उम्मीद है. इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है.

23 अप्रैल के बाद मौसम रहेगा खुश्क

मौसम विभाग ने आगे बताया है कि राज्य में 21 व 22 अप्रैल को भी बीच- बीच में बादलवाई तथा हवाएं चलने तथा मौसम में बदलाव जारी रहने की आशंका है. आज से मौसम गर्म परंतु 19 अप्रैल से दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होगी. इसके बाद, 23 अप्रैल से मौसम साफ व खुश्क हो जाने तथा दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के आसार हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

अनाज मंडी में कार्य होगा प्रभावित

बता दें कि बरसात होती है तो अनाज मंडी में कार्य काफी प्रभावित हो सकता है क्योंकि इस वक्त हरियाणा की सभी अनाज मंडियों में गेहूं का ढेर लगा हुआ है. कारण यह है कि इस वक्त उठान प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है. खरीद एजेंसियों का कहना है कि उनके पास अभी पर्याप्त वाहन नहीं है जिस वजह से उठान नहीं हो पा रहा है. अगर बारिश होती है तो काफी नुकसान हो सकता है. दूसरी तरफ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.