दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर, 2 दिन के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट; इस दिन से मिल सकती है राहत

नई दिल्ली, Delhi Weather Update | राजधानी दिल्ली के लोग इस समय प्रचंड गर्मी और उमस का सामना कर रहे हैं. आमजन का जीवन अस्त- व्यस्त हो चुका है. इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 2 दिनों के लिए हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है. राजधानी के कई इलाकों में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों के लिए घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है.

garmi weather mausam

तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने के आसार

आईएमडी के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. आज दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और आया नगर में सबसे ज्यादा 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आज राजधानी में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 13 जून की रात से मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  LPG उपभोक्ताओं को झटका, जून की शुरुआत में महंगा हुआ गैस सिलेंडर

13 जून से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित उत्तर- पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 12 जून तक भीषण गर्मी जारी रहेगी. 13 जून से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, जिससे गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना है. इससे गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली- एनसीआर में 13 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 14 जून को तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 14, 15 और 16 जून को बारिश के आसार भी बने हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts