हरियाणा में मौसमी उतार-चढ़ाव जारी, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

चंडीगढ़ | हरियाणा में इस सप्ताह के आरंभ से ही मौसमी उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई है. हरियाणा में मंगलवार को कुछ जिलों में बरसात हुई थी, जिससे चार डिग्री की और गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था.

BARISH

वीरवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़त के साथ 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. फिलहाल सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है. कुल मिलाकर, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री रहने की संभावना है.

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 21 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट होगी. कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट भी देखी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 21 अक्टूबर की रात से 23 अक्टूबर की रात के दौरान राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी. रात में ठंड का एहसास अभी शुरू हो गया है और दिन में भी ठंड बढ़ने लगेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.