हरियाणा में फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू, पढ़ें मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है. हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई. शुक्रवार को दिनभर बादलों के प्रभाव से धूप नहीं दिखाई दी. शनिवार को पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा रहेगा. हिसार समेत छह जिलों में पारा शून्य के करीब रहने का अनुमान है.

Sardi Weather Mausam

कोहरे की सफेद चादर बिछने के आसार

मौसम विज्ञानी चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम प्रणाली के प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के कमजोर होने के कारण बारिश की गुंजाइश नहीं बढ़ी. जिसके चलते यह हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में सीमित जगहों पर ही देखा गया. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले कोहरे से प्रभावित रहे. शनिवार को पूरे प्रदेश में कोहरे की सफेद चादर बिछने के आसार हैं. तापमान में गिरावट आएगी. हवाओं की दिशा में बदलाव से इन जिलों में पारा शून्य के करीब पहुंचने का अनुमान है.

हरियाणा, एनसीआर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. वातावरण में मौजूद भरपूर नमी और उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण पूरे क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा. इसके साथ ही कहीं-कहीं भीषण शीत लहर और अधिकांश स्थानों पर कोल्ड डे और पाला पड़ने की संभावना है.

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में मौसम आमतौर पर 18 जनवरी तक आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवाओं के चलने की उम्मीद है. वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह धुंध रहने के आसार हैं. इस दौरान रात्रि तापमान में भी गिरावट आने के साथ साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी. अगले तीन दिन यानि 16 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने के आसार है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

हवा की दिशा और गति में हुआ बदलाव

हरियाणा, एनसीआर- दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा. मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार उत्तरी बर्फीली हवाओं का दबदबा थम सा गया है क्योंकि इस दौरान सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी राजस्थान और पंजाब के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है जिसने पूरे क्षेत्र में हवाओं की दिशा और गति को बदल दिया है.

हवाएं दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हो गई हैं. जिससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कड़ाके की ठंड में कमी देखने को मिल रही है और साथ ही शीतलहर भी थम गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.