हरियाणा के लगभग सभी जिलों में आज आंधी- बरसात का अलर्ट, अगले 4 दिन मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव

भिवानी, Haryana Weather Update | हरियाणा में अभी मानसून आने में समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही मौसम करवट लेता नजर आ रहा है. आज रविवार 22 जून को पूरे प्रदेश में बरसात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग द्वारा 22 से 25 जून के दौरान प्रदेश भर में बरसात के आसार बताए गए हैं. इस दौरान बाकी जिलों में बादलवाही, गरज और चमक के साथ बरसात का अनुमान बना हुआ है.

weather barish 1

28 जून तक हरियाणा में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 28 जून तक मानसून पहुंच जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में अच्छी बरसात होने की और ज्यादा उम्मीद बढ़ गई है. इस प्रकार देखा जाए तो हरियाणा में मानसून के प्रवेश में केवल एक सप्ताह बाकी है. अबकी बार मानसूनी हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं. जब भी इन दोनों दिशाओं से नमी भरी हवाएं टकराती हैं तो भारी बरसात देखने को मिलती है.

यह भी पढ़े -  गैस किल्लत के बीच हरियाणा में बढ़ा PNG का दायरा, नए कनेक्शन का बड़ा आंकड़ा आया सामने

22 से 25 जून तक इन जिलों में होगी बरसात

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा 22 से 25 जून तक बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

  • 22 जून: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार (50– 75%) व अन्य सभी जिलों में (75– 100%) बारिश की संभावना.
  • 23 जून: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश के आसार.
  • 24 जून: पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर (50– 75%) व अन्य सभी जिलों में (25– 50%) बारिश की संभावना.
  • 25 जून: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में फिर से बारिश की संभावना.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts