हरियाणा में अब लौटेगा गर्मी का दौर, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं छुड़ाएगी पसीने

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है. हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में धीरे- धीरे तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है. अभी दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. वही रात का तापमान सामान्य के आसपास बना है. मौसम विभाग ने अनुसार 15 अप्रैल के बाद गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा सकती है. इस दौरान राज्य में दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

Garmi Weather Mausam

हरियाणा मौसम अपडेट

अभी राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. राज्य में सबसे ज्यादा तापमान रोहतक जिले में रहा है, जोकि 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम रहा है.

बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी समस्याओं से गुजरना पड़ा, लेकिन फिलहाल किसान खेतों में पक कर तैयार खड़ी फसल की कटाई में लगे हुए है. बार- बार मौसम में बदलाव को देखते हुए उन्होंने कटाई की गति को तेज कर दिया है. जो पछेती गेहूं है उनके दाने काले पड़ गए हैं, जिससे फसल की मात्रा कम हुई है.

यह भी पढ़े -  किसानों से ट्यूबवेल के लिए ली गई जमीन वापस करेगी सरकार, हरियाणा CM का बड़ा फैसला

आगे बढ़ेगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार अप्रैल के आने वाले दिनों में मौसम में फिर से बदलाव आने वाला है और जनजीवन को गर्मी का अहसास होने वाला है. परिदृश्य में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है. यहां तेज गति की 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में धीरे- धीरे वातावरण में नमी की मात्रा कम होने लगी है. 15 अप्रैल के बाद हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में लू जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.