हरियाणा के इन जिलों में अगले घंटे होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में बरसात का दौर फिलहाल चलता आ रहा है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो चुके हैं तो कई जिलों में बरसात की वजह से जगह- जगह जलभराव देखने को मिल रहा है. फिलहाल, आने वाले कुछ दिनों तक अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने कुछ समय पहले ही एक पूर्वानुमान में बताया है कि 3 घंटे के अंदर कई जिलों में भारी बरसात की संभावना है. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में किन जिलों में अलर्ट जारी किया है.

weather barish 1

इन जिलों में होगी बरसात

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक मदन खीचड़ ने बताया कि अगले तीन घण्टों के दौरान हरियाणा के हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं- कहीं हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का आगे कहना है कि कई जिलों में तेज बरसात भी हो सकती है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो आज 18 जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी लेकिन 10 जिलों में वर्षा का कवरेज क्षेत्र का 25 से 50 प्रतिशत और 8 जिलों में 0 से 25 प्रतिशत ही होगा.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!