हरियाणा के इन शहरों में अगले 2 घंटों में होगी बारिश, तुरंत चेक करें लिस्ट

हिसार | हरियाणा में मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है. मानसून की फुहारों से लगभग समूचा प्रदेश भीगा हुआ नजर आ रहा है. मौसम तो खुशनुमा बना ही हुआ है. साथ ही, लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है. इसी बीच हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ द्वारा आज 22 जुलाई 2025 को शाम 4:10 बजे ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया. इस पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 2 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बरसात की संभावना बनी हुई है.

Barish Mausam Rain Weather

अगले कुछ घंटों में हो सकती है बारिश

विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, आने वाले 2 घंटे में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं. वहीं, कुछ स्थानों पर तेज बरसात की संभावना भी बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के लोगों के लिए मौसम अलर्ट, 9 जिलों में बारिश तो कई इलाकों में रहेगा शुष्क मौसम

सर्वाधिक वर्षा रिकॉर्ड

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सामान्यतः इस सीजन में होने वाली बरसात की तुलना में इस बार ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है. इस बार मानसून सीजन में काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. राज्य का यमुनानगर जिला मानसून के लिहाज से सबसे बेहतर रहा है. यहां सर्वाधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts