Haryana Mausam: हरियाणा के इन जिलों में अभी होगी झमाझम बारिश, देखे जिलो की लिस्ट

चंडीगढ़, Haryana Mausam | हरियाणा में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है.मगर उससे पहले हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. यह हरियाणा के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि आज से ही कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो रही है. यानी कि अब मानसून दस्तक देने के चरम पर है और हरियाणा में मानसून की पहली बारिश पूरे राज्यवासियों को देखने को मिलेगी.

weather barish

मौसम विभाग ने 29/06/2022 को जानकारी दी है कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी इन सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि मौसम विभाग ने बताया है कि 29 जून की रात्रि से ही बारिश की गतिविधियां हरियाणा में शुरू हो जाएंगी. साथ ही मानसून एक या 2 दिन के अंदर पूर्ण रूप से दस्तक दे देगा.

वहीं पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही थी, जिस वजह से फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो रही थी जैसा पिछले कुछ दिनों में देखा गया था. हालांकि प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने के बाद कुछ राहत जरूर देखने को मिली थी. मगर उसके बाद लगातार तापमान में इजाफा होता गया और एक बार फिर हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में आ गया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.