हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे के अंदर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ | मौसम विभाग मे हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि फतेहाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, सिरसा, चरखी दादरी, रोहतक, जिंद, पानीपत, करनाल, सोनीपत इन सभी जिलों में 3 घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना है.

BARISH HARYANA

चलेगी रफ्तार भरी हवाएं

बता दें कि यह जानकारी मौसम विभाग ने दिनांक 21-5-2022 समय शाम 5.20 बजे जारी की है। इन सभी जिलों में बारिश के साथ बादलों की गरज चमक भी सुनाई देगी. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

यानी कि इन जिलों के लोगों को तापमान में अब राहत मिलने के आसार हैं और गर्मी से भी छुटकारा मिलेगा. बता दें कि दिल्ली में कल से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है और आज भी दिल्ली का मौसम सुहावना है. साथ ही अब हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी पहली बार करेंगे सीधा संवाद, 19 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.