हरियाणा के ये 14 जिले आज होंगे बरसात से सराबोर, अगले 4 दिन मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव

चंडीगढ़, Haryana Weather Update |  हरियाणा में बरसात के बावजूद लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. रुक- रुक कर होने वाली बरसात और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी अब भी लोगों को परेशान कर रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बरसात की संभावना जताई है. नौतपा के दौरान भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा.

Barish Weather

आज बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे 14 जिलों में बरसात हो सकती है. इस दौरान हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

इन जिलों में होगी बरसात

बीते कुछ दिनों से हरियाणा में मिला- जुला मौसम बना हुआ है. इसी क्रम में गुरुवार और शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बरसात के आसार हैं. IMD चंडीगढ़ के अनुसार, 28 मई को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में 25 से 50% और 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25% तक बरसात की संभावना है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

कल पूरे हरियाणा बरसेंगे बादल

29 मई को पूरे हरियाणा में बरसात की संभावना जताई गई है. पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा में 25 से 50% और हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, करनाल और यमुनानगर में 25% तक बरसात होने की संभावना है. इस कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

30 और 31 मई को भी होगी बारिश

पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला और यमुनानगर में 50 से 75%, जबकि जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50% तक बरसात की संभावना है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 25% तक बारिश हो सकती है. 31 मई को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में बरसात के आसार जताए गए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts