हिसार, Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग द्वारा आज भी राज्य के कई इलाकों में बरसात की संभावना जताई गई है. विभाग द्वारा आज प्रदेश के 9 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल के लिए बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

5 जिलों अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, करनाल और पानीपत में भारी बारिश और बाकी जिलों में 50 से 75% बारिश की संभावना जताई गई है.
26 और 27 अगस्त को इन जिलों में होगी बरसात
विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान की मानें तो 26 अगस्त को यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 75 से 100% बरसात के आसार बने हुए हैं. पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 50 से 75% बरसात की संभावना जताई गई है.
अगले दिन 27 अगस्त को पंचकुला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बरसात, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50% बारिश, जबकि रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में 25% इलाके में हल्की बरसात के आसार जताए गए हैं.
28 अगस्त को भी बिगाड़ा रहेगा मौसम
ऐसा ही कुछ हाल 28 अगस्त को भी रहेगा. इस दिन अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 25 से 50% बरसात की संभावना है. पंचकुला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में 25% एरिया में हल्की बरसात के आसार व्यक्त किए गए हैं. मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अबकी बार सामान्य से ज्यादा बरसात हुई है.