कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हरियाणा में छाए बादल, अब आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सुबह- शाम ठंड भरी होती है, वही दिन में भी हल्की सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. साथ ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सुबह के समय बादलों की आवाजाही देखने को मिली. पिछले 24 घंटे में रात्रि और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई. हवाओं की दिशा में बदलाव से वातावरण में हल्की नमी बनी हुई है.

Cold Sardi Thand Mausam

हरियाणा में भी असर

पश्चिमी मौसम प्रणाली का आंशिक असर हरियाणा के दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्से पर देखने को मिला, जिससे आंशिक बादलवाही देखने को मिली और संपूर्ण इलाके में रात्रि तापमान में बढ़ोतरी हुई और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार को हरियाणा में सबसे ज्यादा ठंडी रातें नारनौल की रही जहा तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया. हिसार का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा. पिछले 7 नवंबर से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है. 29 व 30 नवंबर को बीच- बीच में हल्के बादल तथा रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी परंतु 1 दिसंबर से रात तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है. वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में सुबह हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है. हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से संभावना भी जताई जा रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.