हरियाणा में 15 से 17 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे मेघा

हिसार | हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है. कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं और रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, हालांकि नमी के कारण परेशानी अभी भी बनी हुई है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज 15 अगस्त को राज्य के 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Barish Mausam Rain Weather 1

आज इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग दी गई जानकारी के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में आज तेज बारिश की संभावना है. बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश का दौर अगले 3 दिनों तक जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी.

यह भी पढ़े -  हिसार- शिमला रूट पर रोडवेज ने AC बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

16 और 17 अगस्त तक बरसात के आसार

अगले दिन 16 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर और करनाल में येलो अलर्ट रहेगा. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, कैथल, झज्जर में 25 से 50% और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 50 से 75% बारिश की संभावना है.

17 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में 25 से 50% और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, झज्जर, रोहतक, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50 से 75% बारिश हो सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts