केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की रैली का शेड्यूल बदला, अब यमुनानगर के जगाधरी में आयेंगे

यमुनानगर | केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की 29 जून को हरियाणा में होने वाली रैली के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. अब राजनाथ सिंह यमुनानगर के जगाधरी में होने वाली रैली में शामिल होंगे. इससे पहले राजनाथ सिंह राज्य को गृह मंत्री अनिल विज के गृह जिले अंबाला की अनाज मंडी में होने वाली रैली में शामिल होना था. रैली के शेड्यूल में बदलाव की जानकारी प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी है.

rajnath singh

अचानक लिए फैसले का नहीं पता चला कारण

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि केंद्रीय रक्षा मंत्री की रैली के कार्यक्रम में अचानक बदलाव को लेकर हरियाणा बीजेपी की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रैली में यह बदलाव पार्टी स्तर पर लिया गया है जिस कारण सिर्फ रैली का स्थान बदला गया है.

साथ ही, रैली पहले की तरह 29 जून को होगी. वहीं, बीजेपी हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है. कुछ दिनों पहले सिरसा से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली की शुरुआत की थी. अब हरियाणा में केंद्रीय मंत्रियों से रैली का दौर आरंभ हो चुका है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.