जर्मनी में सांसद का चुनाव लड़ रहा है हरियाणा का छोरा

यमुनानगर । यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र के गांव अलाहर निवासी राहुल कांबोज  आजकल जर्मनी की फ्रैंकफर्ट सिटी लोकसभा क्षेत्र से फ्रईवेहलर पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वह फ्रईवेहलर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है. राहुल काबोज ने जर्मनी से फोन पर अपनी जीत का दावा जताया है.

rahul camboj germeny

 

जर्मनी में सांसद का चुनाव लड़ेगा हरियाणा का छोरा 

जर्मनी की फ्रेईवेहलर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गांव अलाहर निवासी राहुल कांबोज ने बताया कि उन्हें अपनी जीत पर पूरा भरोसा है. 14 मार्च को चुनाव होने वाले हैं. जिसमें मतदाता सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक मतदान कर सकेंगे. मतदान बैलेट पेपर  पर किया जाएगा. इन चुनावों की करीब 5 दिनों तक मतगणना होगी, इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा. राहुल कांबोज ने बताया कि वह पिछले महीने से चुनावों की तैयारी में लगे हुए हैं. उनकी पार्टी पार्लिमेंट में 93 सीटों में से 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी जीत हासिल करेगी. उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में कुल 5.5 लाख मतदाता है. yamuइनमें से तकरीबन 25 हजार भारतीय मूल के मतदाता है. उनकी पार्टी का लोग खुलकर समर्थन कर रहे हैं.  उनको उम्मीद है कि उनकी पार्टी अबकी बार जर्मनी  में इतिहास रचने वाली है. अलाहर निवासी राहुल काबोज जिले के वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार कांबोज के बेटे है. भले ही उनका जन्म जर्मनी में हुआ हो,लेकिन वह अपने देश की मिट्टी को नहीं भूले हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.