DDA की ‘अपना घर अपना आवास योजना 2025’ शुरू, सस्ती कीमतों पर बेचे जाएंगे 7500 फ्लैट्स

नई दिल्ली | अगर आपका सपना भी राजधानी दिल्ली में अपना मकान का है, तो वह पूरा हो सकता है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने हाल ही में ‘अपना घर अपना आवास योजना 2025’ लॉन्च की है. इस योजना के तहत, दिल्ली में कुल 7,500 फ्लैट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे. 27 मई दोपहर 12:00 बजे से फ्लैट की बुकिंग शुरू हो चुकी है. ये सभी फ्लैट्स लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में अवेलेबल हैं.

Flat House Colony Ghar

सभी आय वर्ग के लिए मिलेंगे फ्लैट्स

इस स्कीम के तहत, EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैट्स खरीदे जा सकते हैं. कुल 7,500 फ्लैट्स में से 96 MIG और 150 LIG फ्लैट्स लोकनायकपुरम में स्थित हैं. वहीं, 564 LIG फ्लैट्स सिरसपुर में हैं और बाकी केटेगरी के फ्लैट्स नरेला के अलग- अलग स्थानों पर उपलब्ध करवाए गए हैं. इस विषय में ज्यादा जानकारी या कोई परेशानी होने पर आप DDA के हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

बुकिंग अमाउंट और छूट

अगर आप रजिस्ट्रेशन करवाते हैं, तो अलग- अलग बुकिंग अमाउंट तय किए गए हैं. EWS फ्लैट के लिए बुकिंग अमाउंट 50 हजार रुपए, LIG के लिए 1 लाख रुपए, MIG के लिए 4 लाख रुपए और HIG के लिए 10 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं. लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में LIG फ्लैट्स पर 25 फीसदी तक की छूट दी जाएगी. नरेला में EWS फ्लैट्स पर 15% तक की छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

ऐसे करें आवेदन

  • जो लोग इन फ्लैट्स के लिए इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो वह निम्न स्टेप्स को फॉलो करके बुकिंग करवा सकते हैं.
  • सबसे पहले आपको DDA की वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाना.
  • अपनी सभी डिटेल्स को भरकर रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के समय ₹2500 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.
  • आपको आवेदक का नाम, पता, बैंक डिटेल्स आदि को भरना होगा.
  • उसके बाद आपसे जो दस्तावेज अपलोड करने को कहां जाए उन्हें अपलोड करें.
  • इसके बाद, फ्लैट बुकिंग का भुगतान करें.
  • इस प्रकार आप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts