LIC लाया शानदार प्लान: महज 29 रूपये लगाकर मिलेंगे 4 लाख रूपये, जाने डिटेल्स

नई दिल्ली, LIC Aadharshilaa Plan | एलआईसी की तरफ से ग्राहकों के लिए कई तरह की स्कीमें चलाई जाती है. बता दें कि समय-समय पर एलआईसी अपने ग्राहकों के लिए नई स्कीमें लांच करता रहता है. आज की इस खबर में हम आपको एलआईसी के एक ऐसे प्लान के बारे में जानकारी देंगे, जिसमें आप हर दिन महज 29 रूपये लगाकर 4 लाख रूपये तक पा सकते हैं. एलआईसी ने इस स्कीम का नाम एलआईसी आधारशिला रखा है.

LIC Life Insurance Company

LIC लाया अपने ग्राहकों के लिए नया प्लान

इस पॉलिसी के तहत 8 साल से लेकर 55 साल तक की महिलाएं निवेश कर सकती है. एलआईसी की स्कीम (LIC Scheme) में जहां एक और पैसों की बचत होती है, तो दूसरी ओर इस पर ग्राहकों को अच्छा रिटर्न भी मिलता है. जैसे ही इस पॉलिसी की मैच्योरिटी पूरी होती है, तो ग्राहकों को तुरंत उनका पैसा मिल जाता है. इस प्लान के तहत पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद उसके परिवार के किसी सदस्य को पैसा मिल जाता है.

एलआईसी आधारशिला योजना की खासियते 

  • इस योजना को खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किया गया है.
  • न्यूनतम पॉलिसी टर्म 10 साल की है, वह अधिकतम पॉलिसी 20 साल के लिए
  • इस प्लान की मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र 70 साल है.
  • यदि पॉलिसी लेने के बाद किसी धारक की 5 साल के पश्चात मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में मैच्योरिटी पर लॉयल्टी एडमिशन की सुविधा भी प्रदान की जाती है.
  • इस पॉलिसी में आप मिनिमम 75000 रूपये और मैक्सिमम 3 लाख रूपये तक का निवेश कर सकते हैं.
  • इस प्लान पर आपको प्रीमियम पेमेंट मासिक, तिमाही,  छमाही या सालाना आधार पर मिलती है.
  • पॉलिसी की टर्म खत्म होने पर आप एकमुश्त राशि प्राप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

जानिए कैसे मिलेंगे आपको 4 लाख रुपए

मान लीजिए यदि आप 30 साल की उम्र में इस स्कीम में 20 साल तक हर दिन 29 रूपये जमा करते हैं तो पहले साल में आप कुल 10,959 रूपये इकट्ठा कर लेंगे. फिर आपको इस पर 4.5% की दर से टैक्स भी देना होगा. वही अगले साल इसमें आपको 10,723 रूपये देने होंगे. इसी तरह से यह प्रीमियम आप हर महीने, तिमाही,  छमाही या सालाना आधार पर जमा कर सकते हैं. 20 साल बाद आपके अकाउंट में 2,14,696 रूपये इकट्ठा हो जाएंगे. मैच्योरिटी के समय आपको कुल 397000 रूपये मिलेंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.