LIC Dhan Varsha Scheme : एक बार करें प्रीमियम का भुगतान, मिलेगा 10 गुना तक रिटर्न

नई दिल्ली, LIC Scheme | मौजूदा समय में हर व्यक्ति अपने भविष्य के लिए बचत के साथ वित्तीय सुरक्षा भी चाहता है. इसी दिशा में भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी लोगों की जरूरतों के हिसाब से बीमा पॉलिसी लेकर आती रहती है. LIC आपके पैसों की सुरक्षा के लिए खास स्कीम लेकर आई है, इस स्कीम का नाम धनवर्षा स्कीम है. इस पॉलिसी की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको केवल एक बार ही प्रीमियम देना होता है. इस स्कीम में आप एक बार प्रीमियम जमा करवाकर 10 गुना तक रिटर्न प्राप्तकर सकते हैं.

LIC Life Insurance Company

1 करोड़ रूपये तक का रिटर्न

धन वर्षा प्लान एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, पर्सनल, सिंगल प्रीमियम और सेविंग बीमा स्कीम है. इस स्कीम में आपको दो तरह के ऑप्शंस मिलते हैं. पहले ऑप्शन में आपको जमा प्रीमियम पर 1.25 गुना तक का रिटर्न मिलता है. यदि आप 10 लाख रूपये का सिंगल प्रीमियम देते हैं और पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो 12.5 लाख रूपये का गारंटीड बोनस का लाभ मिलता है. दूसरे ऑप्शन में आपको 10 गुना तक रिटर्न मिलता है. इसमें 10 लाख रुपए का निवेश करने पर आपको 1 करोड़ रूपये तक का रिटर्न मिल सकता है.

इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

एलआईसी की धनवर्षा पॉलिसी को आप 10 या 15 सालों के लिए खरीद सकते हैं ऐसे में 10 साल की पॉलिसी खरीदने की कम से कम उम्र 3 साल और 15 साल की पॉलिसी खरीदने के लिए कम से कम उम्र 8 साल होनी जरूरी है. इस पॉलिसी में निवेश करके 1.25 गुना रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है, इसकी अधिकतम उम्र 60 साल है. 10 गुना रिटर्न प्राप्त करने के लिए अधिकतम उम्र 40 साल है. इस पॉलिसी पर कम ब्याज दर पर भी आप लोन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.