सूरजकुंड मेले के लिए हरियाणा रोडवेज चलाएगा 20 बसें, यहां देखें टाइमिंग

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 3 फरवरी से 36वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आयोजन हो रहा है. तीन से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाला यह मेला प्रतिदिन दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगा और रात साढ़े 9 बजे तक चलेगा. इस मेले के आयोजन को देखते हुए हरियाणा रोडवेज विभाग ने भी कमर कस ली है. विभाग ने मेले में यात्रियों को पहुंचाने के लिए स्पेशल 20 बसें चलाने का निर्णय लिया है. ये बसें फरीदाबाद के अलावा, दिल्ली और गुरुग्राम से चलेगी.

roadways

सूरजकुंड मेले में लोगों के सुगम आवागमन को देखते हुए रोडवेज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है. फरीदाबाद से सूरजकुंड मेला देखने जाने वाले लोगों को सुबह साढ़े 8 बजे पहली बस मिलेगी. उसके बाद, हर पौने घंटे पर बस उपलब्ध होगी. फरीदाबाद से सूरजकुंड के लिए शाम 5:45 बजे आखिरी बस चलेगी. इसी तरह सूरजकुंड से फरीदाबाद के लिए सुबह सवा 9 बजे पहली बस चलेगी और रात में साढ़े 8 बजे आखिरी बस मिलेगी.

डिपो के ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज ने बताया कि लो फ्लोर 52 सीटर बसों में बल्लभगढ़ से प्रति यात्री किराया 20 रुपये होगा जबकि NIT बस अड्डे से प्रति यात्री 15 रुपये लिए जाएंगे. विभाग इन बसों की समय- सारणी तय करने में जुटा हैं और जल्द ही इसे तैयार कर बस अड्डा और सूरजकुंड मेला परिसर स्थल पर चस्पा दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  बल्लभगढ़- पलवल को मिलेगा मॉडल रोड का तोहफा, मुंबई एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

मेले में नार्थ ईस्ट को थीम स्टेट बनाया गया 

36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के लिए इस बार नार्थ ईस्ट को थीम स्टेट बनाया गया है. इस मेले में नार्थ ईस्ट के 8 राज्यों की कला व संस्कृति से लोगों को रूबरू होने का अवसर मिलेगा. वहीं, हरियाणा का अपना घर भी इस बार मेले में आकर्षण का केंद्र होगा. यहां बैठकर आप हुक्का गुड़गुड़ा सकते हैं और आपको पगड़ी बांधने का मौका मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.