HPSC पीजीटी भर्ती पर अपडेट, दस्तावेज जांच से पहले अभ्यर्थी जरूर जान लें ये बात

पंचकूला | HPSC PGT Computer Science भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को लेकर शिक्षा विभाग ने जरूरी जानकारी जारी की है. हरियाणा लोक सेवा आयोग की विज्ञापन संख्या 23/2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की दस्तावेज जांच अब तय कार्यक्रम के अनुसार होगी. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने इस संबंध में शेड्यूल और जरूरी दिशा- निर्देश जारी किए हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 11 और 12 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे उत्कर्ष सोसाइटी, सेक्टर- 2, पंचकूला कार्यालय में उपस्थित होना होगा.

HPSC

विभाग ने अभ्यर्थियों के क्रमांक के अनुसार जांच की व्यवस्था की है. पूरी प्रक्रिया के लिए 6 कमेटियां बनाई गई हैं. मेवात कैडर के 9 कैंडिडेट का वेरिफिकेशन शनिवार 12 सितंबर को किया जाएगा.

प्रमाणपत्र जरूरी

वेरिफिकेशन के दौरान 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के मूल दस्तावेज दिखाने होंगे. पोस्ट ग्रेजुएशन में M.Sc./MCA/B.Tech कंप्यूटर साइंस से संबंधित प्रमाणपत्र के साथ B.Ed. और HTET/STET पास प्रमाणपत्र भी लाना अनिवार्य है. SC, BC, EWS, ESM और PWD श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम एवं वैध श्रेणी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा. हरियाणा निवास (Domicile) प्रमाणपत्र भी मूल रूप में साथ रखना होगा. सभी मूल दस्तावेजों की एक सेट सेल्फ- अटेस्टेड फोटोकॉपी जमा करनी होगी.

यह भी पढ़े -  12वीं पास जरूर पढ़ें ये खबर, केंद्र सरकार के विभागों में हजारों पदों पर नौकरी का नोटिफिकेशन जारी

न करें यह गलती

अभ्यर्थियों को विभाग के नोटिस के साथ जारी प्रोफॉर्मा को हस्तलिखित रूप में भरकर लाना है. प्रोफॉर्मा का क्रमांक 13 खाली रखना होगा क्योंकि इसे जांच कमेटी ही भरेगी. विभाग ने उम्मीदवारों को तय समय से कम- से- कम 30 मिनट पहले स्थल पर पहुंचने की सलाह दी है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.