Breaking: हरियाणा सरकार ने रद्द किए 9 लाख राशनकार्ड, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

चंडीगढ़ | केन्द्र सरकार देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त सरकारी राशन की सुविधा उपलब्ध करा रही है. देशभर में लोग राशनकार्ड की मदद से इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. इन सबके बीच हरियाणा सरकार के सामने खबर आई कि राज्य में कुछ लोग फर्जी तरीके से मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे हैं. ऐसे में सरकार ने निगरानी बढ़ाते हुए ऐसे लोगों को बेनकाब करने का काम किया है.

Haryana Ration Card

9 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में परिवार पहचान पत्र में सत्यापित डेटा के आधार पर 12 लाख नए राशनकार्ड बनाए गए हैं जबकि 9 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए हैं. फर्जी राशन कार्ड वालों की लिस्ट में तीन लाख लोग टैक्स देने वाले तो वहीं 80 हजार लोग सरकारी नौकरी वाले शामिल थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने बताया कि पहले राशनकार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन हमारी सरकार ने इस प्रक्रिया को सरल बना दिया है.

अब परिवार पहचान पत्र में सत्यापित डेटा के आधार पर घर बैठे राशनकार्ड बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.