12 मार्च को होगा बड़ा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ेगा इसका प्रभाव; यहाँ पढ़े सबकुछ

ज्योतिष | 8 मार्च यानि आज रंगो वाली होली मनाई जा रही है. होली के बाद 12 मार्च को शुक्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे है. इस दिन शुक्र देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है. शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की सदा आप पर कृपा होती है. वही, शुक्र के अशुभ होने पर आपको जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शुक्र के राशि परिवर्तन का बाकि सभी राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

Numerology Prediction RASHI

12 मार्च को शुक्र देव कर रहे हैं राशि परिवर्तन

मेष राशि : इस राशि के जातकों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, परंतु आपके आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी. कार्य के प्रति जोश बना रहेगा. नौकरी व कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है, अफसरों का सहयोग मिलेगा. नौकरी या कारोबार में वृद्धि हो सकती है.

वृषभ राशि : मन में शांति व्यवस्था के भाव रहेंगे, परंतु बातचीत में थोड़ा संयम रखें. शैक्षिक कार्यों के शुद्ध परिणाम रहेंगे. शोध अधिकारों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है. नौकरी में अफसरों का पूरा सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों को माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा, वस्तुओ आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा, संचित धन में कमी आ सकती है. शैक्षिक कार्यों में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.

कर्क राशि : मानसिक शांति बनी रहेगी, अतिरिक्त क्रोध करने से बचे. घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. कार्य क्षेत्र  में परिश्रम की आवश्यकता रहेगी.

सिंह राशि : इस राशि के जातक अपनी भावनाओं को वश में रखे. संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. परिवार में शांति बनी रहेगी, परिवार किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकता हैं.

कन्या राशि : इस राशि के जातकों के मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं. माता का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. वस्त्रों व गहनों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा,  स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

तुला राशि : इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.   परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, संतान सुख में वृद्धि होगी.  उच्च शिक्षा एवं शोध अधिक कार्य में भी आपको सफलता हासिल होगी, नौकरी व कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि : मानसिक शांति बनी रहेगी, परिवार में सुख शांति रहेगी. शत्रु पर विजय हासिल होगी, भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है. मौजूदा समय में आपको थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है, खर्च में अनावश्यक वृद्धि हो सकती है.

धनु राशि : इस राशि के जातकों के लिए मौजूदा समय काफी अच्छा रहने वाला है. आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, साथ ही वाहन सुख का विस्तार भी हो सकता है.

मकर राशि : संपत्ति आय में वृद्धि होगी,  माता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा, पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहने वाला है.

कुंभ राशि : कार्यक्षमता में कमी आ सकती है, अपनी भावनाओं को वश में रखें. नौकरी में तरक्की के योग बन रही है, आय में वृद्धि हो सकती है. खर्च बढ़ सकता है, धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा.

मीन राशि : इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, अपनी भावनाओं को वश में रखें. माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा रहेगा, किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.