पंचकूला | हरियाणा में ग्रुप C के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास कर चुके 3.57 लाख अभ्यर्थियों के लिए होली पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप C के लिए कुल 31,529 पदों को विज्ञापित किया है. साथ ही, इस भर्ती के लिए संभावित स्क्रीनिंग (लिखित और स्किल) का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है. स्क्रीनिंग परीक्षाओं का आयोजन 13 मई से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगा.
HSSC ने कुल 376 श्रेणियों में अलग- अलग विभागों के पदों को विज्ञापित किया है. वहीं आयोग एक समान प्रकृति के कुल 58 ग्रुप के पदों के लिए कॉमन परीक्षा लेगा. चयन आयोग ने इन सभी पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें संबंधित पूरी जानकारी HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है.
तीन साल से लटकी है भर्ती
ग्रुप C के पदों के लिए होने वाली यह भर्ती पिछले तीन साल से लटकी हुई है. लंबे समय बाद सरकार पिछले साल 5 व 6 नवंबर को CET परीक्षा का सफल आयोजन करवाने में सफल रही. इस परीक्षा को पास कर चुके लाखों अभ्यर्थी पिछले डेढ़ महीने से पदों के विज्ञापित होने के इंतजार में बैठे हुए थे.
पसंद के अनुसार करें आवेदन
HSSC चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप C के लिए पदों को विज्ञापित कर परीक्षाओं के लिए संभावित शेड्यूल जारी किया गया है. जल्द ही पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे, जिसमें अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार आवेदन कर सकेंगे. सरकार की पूरी कोशिश है कि ग्रुप C की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए.
परीक्षाओं का शेड्यूल
13 मई सुबह
- सिविल इंजीनियर- 880 पद
- इलेक्ट्रिक इंजीनियर- 389 पद
- स्टेटिक्स एवं इकोनामिक्स- 169 पद
14 मई सुबह
- मेकेनिकल इंजीनियर- 79 पद
- कंप्यूटर इंजीनियर- 10 पद
- आर्किटेक्टिल एस्टेंटशिप- 19 पद
- अकाउंटेट- 1421 पद
14 मई शाम
बागवानी इंजीयिनर- 5 पद
एग्रीकल्चर- 128 पद
डाइटिशियन- 26 पद
फार्मास्सिट- 256 पद
20 मई सुबह
- स्टाफ नर्स- 1454 पद
- लीगल एसीस्टटेंट- 26 पद
- इंस्पेक्टर लीगल- 16 पद
- एसिस्टेंट मैनेजर डेयरी- 168 पद
- ड्राफ्टसमैन- 156 पद
20 मई शाम
- खेल कोच- 192 पद
- लाइब्रेरियन- 77 पद
- फायर आफिसर- 8 पद
- वायलर अटेंडेंट- 3 पद
- फीचर राइटर- 14 पद
- सीड आफिसर- 33 पद
नोट: इसी प्रकार अलग-अलग पदों के लिए 15 जुलाई तक शेड्यूल है. पूरा शेड्यूल देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाए.
