सीएम मनोहर और सरपंचों में वार्ता हुई विफल, अब इस दिन सरपंच करेंगे विधानसभा का घेराव

चंडीगढ़ | सरपंचों और सीएम मनोहर लाल में हुई वार्ता फिलहाल विफल हो गई है. सरपंच एसोसिएशन ने बताया कि सीएम मनोहर लाल के साथ बैठक में सहमति नहीं बन पाई है. इसको लेकर सरपंचों में काफी रोष है और उन्होंने 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है. सरपंचों ने करनाल में सीएम हाउस घेराव करने का फैसला किया था लेकिन तैयारी नहीं होने के कारण उन्होंने इस फैसले को वापस ले लिया है.

SARPANCH

अभी तक का मामला

आपको बता दें कि सरपंच ई- टेंडरिंग और राइट टू कॉल समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. वहीं, लाठियां पंचकूला में प्रदर्शन के दौरान बरसाई गईं थी जिसमें कई सरपंच भी घायल हो गए. इस दौरान हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनका धरना भी समाप्त कर दिया गया.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया PST कार्यक्रम, ऐसे करें अपना नाम चेक

साथ ही, सीएम मनोहर लाल से बात कर समाधान निकालने का प्रस्ताव भी रखा था लेकिन वार्ता के दौरान भी उनकी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिससे सरपंचों में काफी रोष है और वे तैयारियों में जुटे हुए हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.