BJP और JJP में बढ़ी तकरार, बीरेन्द्र सिंह के आरोपों पर दिग्विजय चौटाला का जबरदस्त पलटवार

सिरसा | हरियाणा में गठबंधन सरकार चला रही दोनों पार्टियां BJP- JJP के नेताओं में राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर जुबानी जंग का सिलसिला जारी है. जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने चौधरी बीरेन्द्र सिंह पर पलटवार करते हुए जोरदार जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इतने सीरियस और पुराने नेता होने के बावजूद उनकी कमजोर बाते दुष्यंत चौटाला के सामने निराशा और हताशा को दर्शाती है.

Webp.net compress image 8

बता दें कि वीरेंद्र सिंह ने दुष्यंत चौटाला पर उचाना के विकास को लेकर निशाना साधा था जिसके जवाब में अब दिग्विजय चौटाला ने वीरेंद्र सिंह पर पलटवार किया है. वीरेंद्र सिंह ने दुष्यंत चौटाला पर उचाना के विकास कार्यों की तुलना पूर्व विधायक व उनकी पत्नी प्रेमलता के विकास कार्यों से करने की बात कही थी.

चुनाव में दो- दो हाथ करके देख लें: चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला चौधरी देवीलाल के वंशज हैं और चौधरी देवीलाल के वंशज से वीरेंद्र सिंह राजनितिक तौर पर बुरी तरह से मात खा चुके हैं. वे राजनीतिक तौर पर दुष्यंत चौटाला का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, दो- दो हाथ करने वाले बयान पर दिग्विजय ने कहा कि यह तो एक राजनीति का अखाड़ा है और वीरेंद्र सिंह चुनाव में दो- दो हाथ करके देख ले, पता चल जाएगा.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

दुष्यंत चौटाला को बनाना है सीएम

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जिस तरह से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है, ठीक उसी तरह हरियाणा में दुष्यंत चौटाला का भी कोई विकल्प नहीं है. अपनी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी पूरी तरह से संगठित हैं और इस दिशा में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत जारी है. पार्टी कार्यकर्ताओं की एक ही तमन्ना है कि दुष्यंत चौटाला के आगे से डिप्टी शब्द हटाना है और दुष्यंत चौटाला को हरियाणा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.