Airtel ने लॉन्च किए 5 नए धांसू रिचार्ज प्लान, कीमत मात्र 499 रूपये से शुरू; पढ़े बेनिफिट्स

गैजेट डेस्क | यदि आप भी Airtel के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. एयरटेल की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए नए 5G प्रीपेड प्लान लॉन्च किए गए हैं. कंपनी की तरफ से इन नए प्लांस की कीमत 499 रूपये से लेकर 3359 रूपये रखी गई है. इन 5G प्रीपेड प्लान में आपको हाई स्पीड डाटा के साथ- साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी ऑफर की जा रही है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं सभी प्लांस के बारे में डिटेल से जानकारी देंगे.

AIRTEL

Airtel का 499 रूपये वाला रिचार्ज प्लान

एयरटेल की तरफ से इस 5G प्लांन की वैलिडिटी 28 दिन रखी गई है. इसमें आपको डेली 3GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. यह प्लान 3 महीने के फ्री डिजनी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है. इसके साथ ही, फास्टैग पर 100 रूपये का कैशबैक, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

एयरटेल का 699 रूपये वाला शानदार रिचार्ज प्लान

एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है. इस प्लान में आपको रोजाना 3GB डाटा ऑफर किया जाता है. आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी होती है. इस रिचार्ज प्लान में आपको 56 दिनों के लिए अमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. इसके साथ ही, फास्टैग पर 100 रूपये का कैशबैक, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

839 रूपये वाला एयरटेल रिचार्ज प्लान

एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है. इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डाटा मिलता है. इसके साथ, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. वहीं, फास्टैग पर 100 रूपये का कैशबैक, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

999 रूपये वाला Airtel का धासू रिचार्ज

वैसे तो इस रिचार्ज प्लान में आपको 839 रूपये वाले प्लान की तरह ही सारी सुविधाएं मिलती है. बस इसमें आपको 2GB डाटा की बजाय रोजाना 2.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, 3 महीने का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.

3359 रूपये वाला रिचार्ज प्लान

यदि आप हर महीने रिचार्ज नहीं करवाना चाहते तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 साल यानी कि 365 दिनों की है. इस प्लान में आपको रोजाना 2.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है. इसके अलावा, रोजाना 100 SMS की सुविधा मिल रही है. 1 साल के लिए आपको डिजनी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इस प्लान में अन्य कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.