ब्रैकिंग न्यूज़: मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, दो महीने से थे बीमार

नई दिल्ली । जगरातो में देवी माता के भजनों की गायकी के लिए सुविख्यात भजन सम्राट नरेंद्र चंचल जी का आज देहांत हो गया. काफी समय से वे बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. लंबे इलाज के बाद आज उनका देहांत हो गया. नरेंद्र चंचल जी की आयु 80 वर्ष की थी.

NARENDER CHANCHAL

इस समय ली आखिरी सांस

बढ़ती उम्र के साथ साथ कमजोरी बढ़ने के चलते नरेंद्र चंचल जी पिछले 2 महीनों से दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट थे. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपनी आखिरी सांस आज दोपहर 12:15 बजे के करीब ली.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

कई बॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम

16 अक्टूबर 1940 को नरेंद्र चंचल जी का जन्म अमृतसर के नमक हांडी क्षेत्र में हुआ था. बहुत ही धार्मिक वातावरण में उनका पालन-पोषण हुआ था. अपने जीवन में काफी लंबे संघर्ष के पश्चात उन्हें बॉलीवुड में काम मिला. उन्होंने रोटी, कपड़ा और मकान, बेनाम, बॉर्बी जैसी कई अनेक फिल्मों में गाने भी गाए.

यह थे नरेंद्र चंचल जी के सुप्रसिद्ध भजन

उनके सुप्रसिद्ध भजनों की बात करें तो उनका सबसे प्रसिद्ध भजन “चलो बुलावा आया है” और “ओ जंगल के राजा मेरी मैया को ले कर आजा” जैसे भजन शामिल हैं.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts