Rule Change From 1st May: कल से लागू होंगे 5 नए नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली, Rule Change From 1st May | अप्रैल का महीना खत्म होने में सिर्फ एक दिन बचा है. 1 मई से आम जनता के लिए कई नए नियम लागू हो जाएंगे. ऐसे में मई आने से पहले आपको इन नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर आपकी डेली लाइफ पर पड़ेगा. इसमें बैंकिंग, एलपीजी सिलेंडर, कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़े कई तरह के नियम शामिल हैं जिनका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा, इसलिए आपको इन सभी नियमों की जानकारी जरूर होनी चाहिए…

Change

CNG- PNG की कीमतों में बदलाव

CNG और PNG की कीमतों में हर महीने की 1 तारीख को या पहले हफ्ते में बदलाव होता है. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव आमतौर पर पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने के पहले हफ्ते में करती हैं. उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमतों में बदलाव होगा.

जीएसटी के नए नियम

बता दें कि GST के नियमों में बदलाव किया गया है और नए नियम 1 मई 2023 से लागू होंगे. नए नियम के मुताबिक, 7 दिनों के भीतर चालान पंजीकरण पोर्टल पर किसी भी लेनदेन की रसीद अपलोड करना अनिवार्य होगा. हालांकि, ये नियम 100 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा वाली कंपनियों के लिए हैं.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

गैस सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है. अप्रैल में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए थे लेकिन अब देखना होगा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं या दाम कम होते हैं.

बैंकों में छुट्टी

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे तुरंत निपटा लें. कई महीनों में बैंकों में 12 दिन की छुट्टी होती है हालांकि आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से आसानी से काम निपटा सकते हैं.

एटीएम से पैसे निकालने पर लगेगा चार्ज

यदि आप पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक हैं और आप एटीएम से पैसा निकालते हैं तो आपको 1 मई, 2023 से अतिरिक्त शुल्क देना होगा. यह अतिरिक्त शुल्क आपके एटीएम लेनदेन के लिए जीएसटी के साथ लागू होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.