हरियाणा के वैज्ञानिकों को अवार्ड देगी सरकार, 31 जुलाई तक करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा साल 2023 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार तथा हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कारों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रहेगी.

Webp.net compress image 11

कैथल उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत, 1 लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  BPL परिवारों के लिए हरियाणा सरकार देगी सौगात, राशन के साथ मिलेगा कुछ खास

उन्होंने बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 साल से अधिक की आयु वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 साल से कम की आयु वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को दिए जाएंगे. डीसी ने बताया कि पुरस्कार से जुड़े दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी www.dst.highereduhry.ac.in पर देखी जा सकती हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.