चंद्र ग्रहण की वजह से बनेगी ग्रह नक्षत्रों की विशेष स्थिति, इन तीन राशियों के जातक होंगे मालामाल

ज्योतिष | हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को काफी अशुभ माना जाता है. ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होता है तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चंद्र ग्रहण के दिन चतुर्वेदी योग का निर्माण भी हो रहा है, जिस वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

Jyotish Rashi Grah

आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में बताएंगे. आज का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा परंतु इससे ग्रह नक्षत्रों की विशेष स्थिति बनेगी. जिसका लाभ तीन राशि के जातकों को होगा.

इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि: चंद्र ग्रहण के दिन इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. इस दौरान नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, कार्यक्षेत्र में उन्नति की भी संभावना है. व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा, आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती दिखाई देगी.

सिंह राशि: साल का पहला चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए काफी खुशियों भरा रहने वाला है. इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. साथ ही, व्यापार से जुड़े लोगों को ग्रहण के दौरान मुनाफा हो सकता है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण काफी लाभदायक साबित होगा. इस दौरान धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया होगी. विदेश यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है, रुका हुआ धन भी जातको को मिल सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.