रेवाड़ी से देहरादून के लिए हरियाणा रोड़वेज की सीधी बस सेवा शुरू, यहां देखें टाइम- टेबल

रेवाड़ी | हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार प्रयास कर रहा है. प्रदेश के सभी जिलों के रोड़वेज बेड़े में BS- 6 मॉडल आधारित नई बसें शामिल हो रही है. इन बसों को लंबे रूटों पर उतारा जा रहा है ताकि यात्रियों को सीधी बस सेवा उपलब्ध हो सके. इसी कड़ी में रेवाड़ी डिपो प्रबंधन की ओर से देहरादून के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की गई है.

Haryana Roadways Bus

उत्तराखंड और राजस्थान जाएगी बस

रेवाड़ी डिपो जीएम रविश हुड्डा ने बताया कि शहर से उत्तराखंड के लिए ट्रेन के बाद अब बस से भी सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. डिपो में शामिल नई बसों के लिए उत्तराखंड व राजस्थान में सफर करने का परमिट लिया गया है. ये बसें उत्तराखंड के देहरादून व राजस्थान के अजमेर और पुष्कर तक चलेगी. रेवाड़ी शहर से देहरादून के लिए यह पहली बस सुविधा होगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार बढ़ा, रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट

ये रहेगा टाइम- टेबल

जीएम ने बताया कि 10 मई से रेवाड़ी बस स्टैंड से सीधे देहरादून के लिए बस सेवा की शुरूआत हो रही है. यह बस दोपहर 3 बजे बस स्टैंड से रवाना होकर रात्रि 12 बजे देहरादून पहुंचेगी. बस का संचालन वाया गुरुग्राम, ISBT दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रूड़की, छुटमलपुर और मोहंड होते हुए देहरादून रहेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.