15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है. 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे. यह गोचर शाम 6:07 पर होगा. सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. 1 महीने तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे, उसके बाद 16 जुलाई 2023 को फिर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे. इस गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियो के बारे में जानकारी देंगे.

Surya Dev

इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

मेष राशि: सूर्य ग्रह के गोचर की वजह से आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. शिक्षा के मामले में भी गोचर आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय काफी अनुकूल है. साहित्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान- सम्मान में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में सकारात्मकता आएगी, घर बनाने या खरीदने के लिए समय काफी अनुकूल है. अपने क्रोध और वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में भी आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, प्रमोशन मिलने से मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है.

सिंह राशि: लंबे समय से नौकरी से जुड़ी समस्या का समाधान होगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातको को लाभ मिलेगा, नौकरी में प्रमोशन और नए प्रोजेक्ट की संभावनाएं भी बनती हुई दिखाई दे रही है. पिता का सहयोग प्राप्त होगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं. जमीन या पैतृक  संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसले आपके पक्ष में रहेंगे.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

मकर राशि: अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. जितना हो सके गलत कामो से दूर रहे, संतान को लेकर कोई चिंता सता सकती है. यह अवधि आपके लिए काफी अच्छी रहेगी, यात्रा करने में थोड़ी सावधानी बरते. सामान चोरी होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है. यदि आप किसी दूसरे देश की नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको जल्द सफलता मिलती दिखाई देगी.

कुंभ राशि: सूर्य के गोचर की वजह से ऑफिस में प्रमोशन के साथ-साथ मान- सम्मान में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बिजनेस में पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चले. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र व व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं, आपके द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना की जाएगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.