हरियाणा CET में ग्रुप डी के लिए खुला पोर्टल, इस प्रकार करें अपना रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. ज़ी हाँ, ग्रुप डी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. आपको बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप डी के 12 हज़ार पदों पर भर्ती की जाएंगी. जल्द ही इन पदों के लिए CET का आयोजन किया जाएगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्दी ही चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन

इसके लिए भर्ती पोर्टल तैयार किया जा चुका है और बुधवार से नए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं. जो युवा नए सिरे से आवेदन करना चाहते हैं, वे इस पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं. वहीं, जो उम्मीदवार पहले से इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, उनको दोबारा कराने की कोई आवश्यकता नहीं है. ग्रुप डी भर्तियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET)  देने को पहले से ही 10.54 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान काटने का समय तय, अब सिर्फ इन 8 घंटों में चलेगी कंबाइन; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

अगस्त या सितम्बर में होगी परीक्षा

काफी उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी दोनों में नौकरी पाने की चाह के साथ आवेदन किए थे. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल खदरी ने कहा है कि संभावित 50 हजार से अधिक उम्मीदवार और इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. वहीं, ग्रुप डी परीक्षा के बारे में उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा अगस्त या सितंबर में आयोजित हो सकती है.

इस प्रकार करें रजिस्ट्रेशन

  • हरियाणा रिक्रूटमेंट पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in/eforms/login.aspx पर जाएं.
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट कर दें.
  • इस प्रकार आप CET HARYANA REGISTRATION कर सकते हैं.
  • उसके बाद, आपको अपनी फोटो , एजुकेशन सर्टिफिकेट और साइन अपलोड इत्यादि करने होंगे.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • भविष्य की आवश्यकता अनुसार आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.