हरियाणा में ग्रुप डी भर्ती को लेकर बड़ी खुशखबरी, इन लोगो को भी मिलेगा 5 अंक का लाभ; नियम बदला

चंडीगढ़ | जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा के ग्रुप सी और डी की सभी सरकारी भर्तियां कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी के माध्यम से की जाएंगी. फिलहाल, ग्रुप डी से संबंधित एक अपडेट सामने आ रही है. प्रदेश में अब ग्रुप डी की भर्तियों में सामाजिक-आर्थिक आधार पर 5 अंकों का लाभ मिल पायेगा. इस बारे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सरकार को लिखा था कि ग्रुप डी की भर्ती में सामाजिक- आर्थिक आधार पर कितने अंकों का लाभ दिया जाना चाहिए. अभी तक बेटों के लिए इन अंकों का प्रविधान था.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

सरकार ने एक्ट में किया संशोधन

यह मामला बार- बार उठने के बाद सरकार ने नियमों में बदलाव किया है. आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि सरकार ने एक्ट को संशोधित किया है. अब 5 अंकों का लाभ इन्हें भी दिया जाएगा. अगर किसी महिला के ससुराल पक्ष में किसी की सरकारी नौकरी नहीं है तो उसे 5 अंकों का लाभ दिया जाएगा. इसी प्रकार अगर किसी लड़की के परिवार में कोई नौकरी नहीं है तो उसे भी 5 अंकों का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

15 दिन के लिए खुलेगा ग्रुप डी रजिस्ट्रेशन का पोर्टल

वहीं, ग्रुप डी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल मंगलवार के बाद कभी भी खुल सकता है. सभी आवेदक ध्यान दें कि इसे 15 दिन के लिए खोला जाएगा. ग्रुप डी के 11,794 पदों पर भर्ती की जानी है. हालांकि, इसमें पदों की संख्या और बढ़ सकती है. सरकार ने विभागों से ग्रुप डी के खाली पदों का ब्योरा भेजने की मांग की है. 10.54 लाख युवा पहले ही ग्रुप डी के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं.

आयोग का कहना है कि ग्रुप डी की परीक्षा सितंबर में संभावित है. ग्रुप डी के सीईटी से पहले ग्रुप सी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा ताकि जो उम्मीदवार ग्रुप सी में असफल होंगे वह ग्रुप डी के लिए आवेदन कर पाएंगे. सरकार का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक सभी भर्तियां पूरी की जाएं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.