BOI बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, FD की ब्याज दरों में इजाफा, देखें बढ़ी हुई ब्याज दरें

नई दिल्ली | यदि आप भी बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक है तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की तरफ से 2 करोड़ रूपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद नागरिकों को पहले की तुलना में FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा. बैंक की तरफ से निवेशकों को 1 साल की एफडी पर अधिकतम 7 परसेंट की दर से ब्याज दिया जा रहा है. बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक की तरफ से बढ़ी हुई ब्याज दरें 26 मई 2023 से लागू कर दी गई है.

bank of india

देखे बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें

  • 7 दिन से लेकर 45 दिन तक – 3%
  • 46 दिन से लेकर 179 दिन तक – 4.5%
  • 180 दिन से लेकर 269 दिन तक – 5%
  • 270 दिन से लेकर 1 साल से कम – 5.5
  • 1 साल – 7%
  • 1 साल से ज्यादा 2 साल से कम – 6%
  • 2 साल से ज्यादा 3 साल से कम – 6.75%
  • 3 साल से 5 साल तक – 6.5%
  • 5 साल से 10 साल तक – 6%

बैंक की तरफ से ब्याज दरों को बढ़ाकर ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों की तुलना में 0.50% अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा. यदि आप भी इन दिनों बैंक में एफडी करवाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.