आज शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 भाग्यशाली राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

ज्योतिष | साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी 31 मई को है. इससे ठीक एक दिन पहले यानी कि आज धन वैभव के कारक ग्रह शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों की चाल बदलने की घटना को ज्योतिषशास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. शुक्र के चाल बदलने से पांच राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी. इन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. इन लकी राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी बनी रहेगी.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

आज से शुरू होंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन

मेष राशि: इस राशि के जातकों के व्यापार में उन्नति होगी, कार्य क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. धन लाभ मिलने की भी संभावना बन रही है.

कर्क राशि: निर्जला एकादशी से इस राशि के जातकों पर धन की बरसात शुरू हो जाएगी अर्थात इनकी आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया होगी. इनकम के स्त्रोत भी बढ़ने वाले हैं.

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए निवेश करना काफी अच्छा रहेगा, करियर में भी लाभ के योग बन रहे हैं. भवन और वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है.

वृश्चिक राशि: यह समय छात्रों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. अधिकतर कार्य में आपको सफलता मिलती हुई नजर आएगी, आपका पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा.

मीन राशि: इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी, कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपके किए गए कार्य की प्रशंसा होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.