हरियाणा ग्रुप सी: इन 13 ग्रुपों में 4 गुना से भी कम उम्मीदवार, पहले चरण में होगी इन 13 ग्रुपों की परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप सी के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन करने जा रहा है. आयोग की तरफ से इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई है. खबरों के अनुसार, इन परीक्षाओं का आयोजन जून महीने के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा और यह परीक्षाएं अगस्त माह तक चलेंगी. पहले चरण में लगभग 13 ग्रुपों की परीक्षा आयोजित होगी क्योंकि इसमें 4 गुना से भी कम उम्मीदवार शामिल है.

Haryana CET HSSC CET

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आयोग स्टाफ नर्स, जूनियर कोच, शिफ्ट अटेंडेंट, एएलएम, मॉडलर, MPHW, डिस्पेंसर आयुर्वेदा, रेडियोग्राफर, डेंटल हाइजीनिस्ट, ऑपरेशन थिएटर सहायक, वर्कस सुपरवाइजर व ग्रुप नम्बर 49 के लिए जून के आखिरी हफ्ते में स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित होगा.

पंचकूला में आयोजित होगी परीक्षा

अध्यक्ष ने बताया कि इन पदों के लिए 4 गुना उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया जाना है. लेकिन यह पद ऐसे हैं जिनके लिए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा देने का मौका मिलेगा. बता दे इन सभी ग्रुपों के लिए पंचकूला में परीक्षा आयोजित होगी. अध्यक्ष ने कहा कि इनके अलावा जो भी पद बच गए हैं उनकी परीक्षाएं जुलाई और अगस्त माह में होंगी. इन सभी के पांच- पांच ग्रुप बनाकर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. यदि किसी उम्मीदवार का एक ही दिन 2 ग्रुपों का पेपर है तो उसको एक ही परीक्षा केंद्र दिया जाएगा ताकि वह सुबह और शाम दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सके.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

ज्यादा उम्मीदवार होने पर करनाल, कुरुक्षेत्र में होगी परीक्षा 

अध्यक्ष ने बताया कि कुछ पद ऐसे भी है जिनके लिए फिजिकल मापन टेस्ट लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि जुलाई के पहले हफ्ते में गार्ड, डिप्टी रेंजर, जेल वार्डन जैसे पदों के लिए पीएमटी आयोजित किया जाएगा. जो इसे पास करेंगे उनमें से चार गुना उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. परीक्षा के बारे में आयोग ने बताया कि सिर्फ उन पदों की परीक्षा नहीं होगी जिन पर कोर्ट ने स्टे लगाया है.

भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि सभी ग्रुपों की परीक्षा पंचकूला में ही होंगी यदि किसी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की संख्या अधिक है तो ऐसे में इन उम्मीदवारों की परीक्षा करनाल और कुरुक्षेत्र में हो सकती है. जब करनाल और कुरुक्षेत्र में परीक्षा होगी तो पंचकूला में परीक्षा नहीं होगी क्योंकि आयोग चाहता है कि परीक्षा पर पूरा कंट्रोल किया जा सके.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.