ज्योतिष | बुध ग्रह 7 जून को वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस महीने की 24 तारीख तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले है. इस ग्रह की चाल बदलने से अब बुधादित्य योग बन रहा है. बुध ग्रह की चाल में बदलाव का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा, परंतु 5 राशि के जातकों को इस योग का विशेष लाभ मिलने वाला है. वही, कुछ राशि के जातकों को संभल कर चलने की आवश्यकता है. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ गणेश मिश्र के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन की वजह से इनकम, निवेश और लेनदेन पर काफी प्रभाव देखने को मिलेगा.
बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव
कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से भी मजबूत हो जाएगी तो कुछ लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इस ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी प्रभावित होंगे. साथ ही पत्रकारिता, शिक्षा, लेखन और वकालत से जुड़े लोगों के कामकाज में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि बुध के राशि परिवर्तन का सभी राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
इन राशि के जातकों की होगी बल्ले- बल्ले
बुध के राशि परिवर्तन की वजह से मेष, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों का अच्छा समय रहेगा. जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के इन राशि के जातकों को काफी अवसर मिलेंगे. रुका हुआ पैसा भी अब वापस मिलेगा, लेन-देन और निवेश करने से लाभ के योग बन रहे हैं. इसके अलावा, इन राशि के लोग कामकाज की योजनाएं बनाएंगे इनकी तर्कशक्ति भी पहले से बढ़ेगी.
इन राशि के जातकों पर पड़ेगा सामान्य प्रभाव
बुध के राशि परिवर्तन की वजह से वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों पर सामान्य प्रभाव ही देखने को मिलेगा. इन 5 राशि के जातकों के सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे, कामकाज को लेकर नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी, लेनदेन और निवेश सोच समझ कर करें.
इन राशि के जातकों को रहना होगा संभल कर
बुध के राशि परिवर्तन से कुंभ और मिथुन राशि के जातकों को संभलकर रहने की आवश्यकता है. इन राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने वाली है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. सेविंग खत्म होगी, आर्थिक तंगी की वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
