HSSC ने जारी किया TGT शारीरिक शिक्षक परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

चंडीगढ़ | कुछ समय पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर (TGT) शारीरिक शिक्षक के  पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था. आयोग की तरफ से (टीजीटी) शारीरिक शिक्षक के 1067 पदों के लिए 29 अप्रैल को परीक्षा आयोजित हुई थी. आपको बता दें कि इस परीक्षा से संबंधित एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें इस खबर को अवश्य देखना चाहिए.

Results

जारी हुआ परीक्षा परिणाम

आपको बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से टीजीटी शारीरिक शिक्षक पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. इन 1,067 पदों में मेवात काडर के 246 और शेष हरियाणा के 821 पद शामिल हैं. परीक्षा का परिणाम एचएसएससी की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर उपलब्ध है. जो भी उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखना चाहता है वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर देख सकता है. उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं अब उनको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.

इस दिन होगी दस्तावेज जांच

युवाओं के दस्तावेजों की जांच छह और सात जुलाई को की जाएगी. परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में सुबह 08.30 बजे रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया गया है. दस्तावेज जांच के लिए जाने वाले युवाओं को अपने साथ सभी मूल दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों का सेट तथा डाउनलोड की गई आवेदन फार्म और स्क्रूटनी फार्म की स्वप्रमाणित प्रति ले जानी होगी. स्क्रूटनी फार्म आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यदि कोई उम्मीदवार दस्तावेजों की जांच के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे बाद में कोई मौका नहीं दिया जाएगा. इसके लिए उम्मीदवार स्वयं जिम्मेदार होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग, इस बार चंडीगढ़ नहीं बल्कि इस शहर में होगी आयोजित
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.