इन 5 राशि के जातकों पर आज मेहरबान होंगे शनि महाराज, जल्द मिलेगी कोई अच्छी खबर

ज्योतिष | वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों की जानकारी मिलती है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. शनिवार का दिन भगवान शनिदेव और हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा अर्चना करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होती है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आज किन राशि के जातकों पर हनुमान जी और शनिदेव मेहरबान रहने वाले हैं.

SHANI DEV

इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा आज का दिन

मेष राशि: इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है, नौकरी में भी परिवर्तन की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, तनाव से बचे. आपको कारोबार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों का मन शांत रहेगा, कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां भी आपके अनुकूल बनी रहेगी. आपको परिवार का सहयोग मिलेगा. बौद्धिक कार्यों से आप की आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आप अतिरिक्त क्रोध करने से बचें.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को अपनी भावनाओं को वश में रखने की आवश्यकता है, कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, यात्रा करने से भी आपको लाभ होगा.

यह भी पढ़े -  मई में सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा. नौकरी में आपको बड़े अफसरों का साथ मिलेगा. आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है, बातचीत में संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. यात्रा पर भी जा सकते हैं.

सिंह राशि: इस राशि के जातक अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आएगी, नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.