मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति, आज बना बुधादित्य योग; इन 4 राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ

ज्योतिष | सूर्य और बुध ग्रह को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है. कोई भी बड़ा ग्रह जब राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलता है. मौजूदा समय में सूर्य, मिथुन राशि में विराजमान है. आज 24 जून को बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे. जब एक ही राशि में सूर्य और बुध की युति होती है तो इस योग की वजह से बुधादित्य योग का निर्माण होता है. इस योग से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotish

इन राशि के जातकों को मिलेगा बुधादित्य योग का लाभ

मेष राशि: मौजूदा समय इस राशि के जातकों के लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है, कार्यक्षेत्र और व्यापार में भी आपके अनुकूल वातावरण रहेगा. अपने साथियों के सहयोग से आप मुश्किल कार्य को करने में भी सफल होंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा. इस राशि के जातकों का दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, कारोबार की स्थिति भी अच्छी रहेगी. भविष्य में आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे, नौकरी में तरक्की होंगी. धन प्राप्ति के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, संतान की ओर से जल्द कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहने वाला है, आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. शैक्षिक कार्य में सुधार हो सकता है, आपकी इनकम में भी इजाफा हो सकता है. नौकरी में इंक्रीमेंट के योग बन सकते हैं.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जल्द ही आपको शैक्षिक कार्य में भी सफलता मिल सकती है. किसी संपत्ति से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. जल्दी आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.