Sawan Eating Rules: सावन के महीने में भूलकर भी ना करें दूध, दही और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन; जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क

ज्योतिष, Sawan Eating Rules | सावन के महीने को भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती को समर्पित माना जाता है. अधिक मास या मलमास की वजह से अबकी बार सावन का महीना 1 महीने का ना होकर पूरे 2 महीने का रहने वाला है. 4 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और 31 अगस्त तक सावन का महीना रहने वाला है. भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए सावन का महीना किसी भी पर्व से कम नहीं होता. इस महीने में भगवान को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा अर्चना और व्रत करते हैं.

Sawan Eating Rules

इस महीने खान- पान का रखें विशेष ध्यान

अबकी बार सावन 2 महीने का है. इस वजह से सोमवार के व्रत भी आठ हो गए हैं. इस महीने पूजा पाठ से जुड़े नियमों के साथ- साथ हमें खाने- पीने की चीजों में भी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. यदि हम इस सीजन में ऐसी चीजो का सेवन करते हैं तो हम बीमार हो सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आपको सावन के महीने में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही तर्क माने जाते हैं.

सावन के महीने में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

  • सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस महीने में हरी पत्तेदार सब्जियों में पित्त बढ़ाने वाले तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जिस वजह से हमारे पाचन में भी परेशानी आ सकती है.
  • सावन के महीने में बारिश ज्यादा होती है और बारिश होने की वजह से हरी पत्तेदार सब्जियों पर कीट पतंगों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है. यह कीट पतंगे आपको तो दिखाई नहीं देते परंतु यह आपके पेट में चले जाते हैं. इसीलिए आपको सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • सावन के महीने में पहले से ही नमी और ठंडक रहती है. दही की तासीर भी ठंडी ही होती है, ऐसे में दही का सेवन नहीं करना चाहिए. यदि हम दही का सेवन करते हैं तो सर्दी जुकाम की समस्याएं हो सकती हैं.
  • साथ ही, इस महीने आपको दूध और पनीर से बनी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए अर्थात् उनसे दूरी बना लेनी चाहिए.
  • सावन के महीने को काफी पवित्र माना जाता है. ऐसे में भूलकर भी इस महीने में नॉनवेज का सेवन नहीं करना चाहिए. इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.